खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित बस्तर और दंतेवाड़ा का दौरा, राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Vishnu Deo Sai Chief Minister Bastar Dantewada flood relief work Chhattisgarh rehabilitation

जगदलपुर, 01 सितंबर 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का हवाई सर्वेक्षण और जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने चूड़ीटिकरा पारा में बनाए गए अस्थायी राहत शिविरों का भी दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

Vishnu Deo Sai Chief Minister Bastar Dantewada flood Vishnu Deo Sai Chief Minister Bastar Dantewada floodbChhattisgarh rehabilitation Vishnu Deo Sai Chief Minister Bastar Dantewada flood relief work rehabilitation Vishnu Deo Sai Chief Minister Bastar Dantewada flood relief work Vishnu Deo Sai Chief Minister Bastar Dantewada flood relief work Chhattisgarh

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित हर परिवार तक समय पर सहायता पहुंचाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविरों में भोजन, पीने का साफ पानी, और सुरक्षित आवास की व्यवस्था लगातार बनी रहे। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों को तुरंत सहायता दी जाए और उनके पुनर्वास का काम प्राथमिकता के साथ तेजी से किया जाए।

पुल और मूलभूत सुविधाओं का जायजा

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में सड़क, बिजली और पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल टीम से दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए पीने के पानी की क्लोरीनेशन जरूर की जाए। उन्होंने आम लोगों को पीने के साफ पानी का उपयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया।