खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

जारा गांव में तीजा-पोला तिहार पर हुआ कुर्सी दौड़ और मटकी फोड़ का आयोजन

Jara village 1

खरोरा, 25 अगस्त 2025 – खरोरा के पास स्थित ग्राम जारा में तीजा-पोला का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर गांव के ग्रामीणों द्वारा महिलाओं के लिए पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें कुर्सी दौड़ और मटकी फोड़ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

Jara village 3

इन प्रतियोगिताओं में गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि इसने तीजा-पोला पर्व की खुशियों को दोगुना कर दिया। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Jara village 2

ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे आयोजन त्योहारों को और भी यादगार बना देते हैं और गांव में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।