रायपुर, 22 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन रायपुर द्वारा ‘प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां’ की शुरुआत की गई है। इस अभिनव पहल के तहत सरकारी कर्मचारियों को उनके जन्मदिन पर ई-कार्ड के माध्यम से शुभकामनाएँ दी जा रही हैं और उन्हें अपना जन्मदिन स्कूलों या आंगनबाड़ियों में बच्चों के साथ मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह पहल प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के तहत शुरू की गई है। इसी कड़ी में स्थल सहायक श्री अश्वनी कुमार साहू और लेक्चरर श्री प्रमोद कुमार साहू ने बच्चों के साथ केक काटकर और उन्हें पौष्टिक आहार खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह स्वयं इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने 53 सरकारी कर्मचारियों को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बधाई संदेश भेजा और उन्हें अपने नजदीकी आंगनबाड़ी या स्कूल की जानकारी दी, ताकि वे बच्चों के साथ इस खुशी को साझा कर सकें। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों के साथ खुशियां बांटना और सरकारी कर्मचारियों को सामाजिक कार्यों से जोड़ना है।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन