आरंग, 15 अगस्त 2025: विकासखंड आरंग के संकुल बनरसी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला घोंट में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला के शिक्षकों, पालकों और स्कूली बच्चों ने गाँव में प्रभात फेरी निकाली, जिसमें देशभक्ति का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।

ग्राम पंचायत में सरपंच श्री सूरज निषाद ने ध्वजारोहण किया, जबकि शासकीय प्राथमिक शाला घोंट में प्रधान पाठक श्री देव कुमार गायकवाड़ ने राष्ट्रध्वज फहराया। कार्यक्रम के मंच का संचालन श्री त्रिलोकी निषाद द्वारा किया गया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत और कविताएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री सूरज निषाद, उपसरपंच श्री अमित गिलहरे, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री पवन बंजारे, पूर्व सरपंच श्री सेतलाल पटेल, और वरिष्ठ शिक्षक श्री सुधीर कुमार आचार्य ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी को बधाई दी। इसके बाद, सरपंच श्री सूरज निषाद और शाला अध्यक्ष श्री पवन बंजारे ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती धनिया गायकवाड़ के साथ पालकगण और ग्रामीण शामिल थे, जिनके नाम इस प्रकार हैं:
श्री ठाकुर राम निषाद, श्री संतोष निषाद, श्री जगमोहन निषाद, श्री कन्हैया साहू, श्री राजेश गायकवाड़, श्री रेवाराम निषाद, श्री सालिक राम घृतलहरें, श्री मनोज बंजारे, श्री गिरधारी देवांगन, श्री प्रेमलाल निषाद, श्री चैनलाल, श्री रामानंद निषाद, श्री द्वारिका निषाद, श्रीमती रामशिला यादव, श्रीमती दुलारी निषाद और श्रीमती पूनम निषाद। इन सभी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संबंधित समाचार
पलारी के होनहार जिज्ञासु वर्मा का विक्रम राय गुरुजी ने किया सम्मान: 12वीं बोर्ड में पाया प्रथम स्थान
शिक्षक परिवार के साथ खड़ा संगठन: स्व. शिव प्रसाद चतुर्वेदी के परिजनों को मिली ₹50,000 की आर्थिक सहायता
रोहासी की महक चतुर्वेदी ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी: विक्रम राय ने गुरु से मिली ‘ऐतिहासिक कलम’ भेंट कर दिया आशीर्वाद