रायपुर, 14 अगस्त 2025: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित ‘स्वतंत्रता दौड़’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने हजारों युवाओं के साथ दौड़ लगाई और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा तिरंगा पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान का जीवंत प्रतीक है।

अमर बलिदानियों को किया नमन:
मुख्यमंत्री ने भारत माता और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर तिरंगे की शान बनाए रखनी है और एक विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भी सराहना की।

विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प:
श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन अनगिनत बलिदानों की याद दिलाता है, जिनसे हमें आजादी मिली। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने ‘विकसित छत्तीसगढ़’ विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है और हमारा सामूहिक दायित्व है कि हम इस सपने को पूरा करें।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने भी युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब और श्री अनुज शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन