रायपुर, 12 अगस्त 2025: “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज नगर निगम बीरगांव में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर यह रैली बुधवारी बाजार से शुरू होकर आडवाणी आर्लिकन स्कूल तक निकाली गई, जिसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था।

रैली में नगर की स्वच्छता दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके हाथों में तिरंगा था और वे देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश दे रही थीं। इस आयोजन में नगर पालिका निगम बीरगांव के कमिश्नर श्री युगल किशोर उर्वशा, स्वास्थ्य अधिकारी श्री कमल नारायण जंघेल और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

अधिकारियों ने बीरगांववासियों से अपील की कि वे अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम की इस अनूठी पहल से लोगों को नई प्रेरणा मिली है।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन