खरोरा, 12 अगस्त 2025: खरोरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गांजा पी रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नारकोटिक्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस को 11 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भेजरीडीह निवासी अजय गेंडरे (40) गांव के तालाब के पास अकेले गांजा पी रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी अजय गेंडरे को तालाब किनारे गांजा पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन पुड़िया में भरा हुआ गांजा, एक बिना जला चोंगा और माचिस बरामद हुई। इन सभी की कुल कीमत लगभग 320 रुपये है।
आरोपी के पास गांजा रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

संबंधित समाचार
BREAKING: बाना धान मंडी के पास भीषण सड़क हादसा; कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
खरोरा में तीन दिवसीय संत समागम मेला: गुरु गद्दी पूजा और पद्मश्री उषा बारले की भजन प्रस्तुति होगी खास
खरोरा का गौरव: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी ने गायक कृष्ण कुमार मानिकपुरी को किया सम्मानित