खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

खरोरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी कृष्ण कुमार वर्मा गिरफ्तार

Krishna Kumar Verma

खरोरा, 11 अगस्त 2025: खरोरा पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धारदार तलवार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गनियारी के रावण चौक के पास कृष्ण कुमार वर्मा नामक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर घूम रहा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। सूचना के आधार पर खरोरा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी कृष्ण कुमार वर्मा (49 वर्ष, निवासी गनियारी, वार्ड क्रमांक 13) तलवार रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार तलवार जब्त कर ली।

आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 549/25, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।