रायपुर, 11 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद और महान समाजसेविका स्वर्गीय मिनी माता की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन निस्वार्थ सेवा, अटूट साहस और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनी माता ने अपना जीवन वंचितों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज में सम्मान, समानता और न्याय की नींव मजबूत की।
संसद में उठाया सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज
श्री साय ने मिनी माता के संसदीय कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बेबाकी से आवाज उठाई थी। उन्होंने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और महिला शिक्षा के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनी माता की सादगी और संवेदनशीलता ने उन्हें जनमानस में एक अमिट पहचान दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मिनी माता के आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन