आरंग/रायपुर, 09 अगस्त 2025: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज आरंग क्षेत्र की बहनों ने कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब (अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छग शासन) को राखी बांधी।
बहनें रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय और आरंग के नेताजी चौक स्थित विधायक कार्यालय पहुँचीं। उन्होंने गुरु खुशवंत साहेब की कलाई पर राखी बाँधकर उनके दीर्घायु, सुख-समृद्धि और जनसेवा में निरंतर प्रगति की कामना की।
बहनें रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय और आरंग के नेताजी चौक स्थित विधायक कार्यालय पहुँचीं। उन्होंने गुरु खुशवंत साहेब की कलाई पर राखी बाँधकर उनके दीर्घायु, सुख-समृद्धि और जनसेवा में निरंतर प्रगति की कामना की।



गुरु खुशवंत साहेब ने बहनों के इस स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र की सभी बहनों को राखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर, बहनों ने गुरु खुशवंत साहेब की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा बहनों और माताओं के सम्मान तथा अधिकार की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, यही वजह है कि उनके साथ यह आत्मीय रिश्ता वर्षों से बना हुआ है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय परिवार की बहनों ने भी कार्यालय पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।



संबंधित समाचार
अमसेना स्कूल का दबदबा: शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ चमके छात्र, संगीता और उषा ने किया टॉप
प्राथमिक शाला घोंट में सांस्कृतिक पुरस्कार वितरण: नोडल प्राचार्य स्वाति सक्सेना ने मेधावियों को सराहा
77वें गणतंत्र दिवस पर अमसेना स्कूल में बिखरी लोक संस्कृति की छटा: प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान