खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

मिनी माता और रेशमलाल जांगड़े पुण्यतिथि 11 अगस्त को अकलतरा में, डमरू मनहर को मिला सम्मान

IMG 20250809 WA0017

पामगढ़, 09 अगस्त 2025: प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला जांजगीर-चांपा की एक जिला स्तरीय बैठक सिद्ध कुटी आश्रम, पामगढ़ में आयोजित हुई। इस बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री डमरू प्रसाद मनहर का शॉल, श्रीफल और बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

img 20250809 wa00186495489884208180191

बैठक का मुख्य एजेंडा ममतामयी माता मिनी देवी और श्रद्धेय श्री रेशम लाल जांगड़े की पुण्यतिथि को लेकर था। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दोनों महान विभूतियों की पुण्यतिथि 11 अगस्त 2025 को अकलतरा में मनाई जाएगी।

img 20250809 wa00154792488557221540497

इस दौरान संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई। संगठन के विस्तार और मनोनयन या निर्वाचन के विषय पर आगे की चर्चा के लिए 20 अगस्त 2025 को अगली बैठक शिवरीनारायण में आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
बैठक में श्री विभीषण पात्रे, श्री वेंकटरमन पाटले, जिला पंचायत सभापति श्रीमती संतोषी मनोज रात्रे, जिलाध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद लहरें, ब्लॉक अध्यक्ष श्री मुकेश रात्रे समेत कई समाज प्रमुख और सदस्य उपस्थित रहे।

img 20250809 wa00163737751807056249761