आरंग, 07 अगस्त 2025: विकासखंड आरंग के संकुल बनरसी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला घोंट में आज पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना था।

बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने पालकों को शाला में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों के शैक्षिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक कदमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में शाला के प्रधान पाठक श्री देव कुमार गायकवाड़, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती धनिया गायकवाड़, वरिष्ठ शिक्षक श्री सुधीर कुमार आचार्य सहित ग्राम सरपंच श्री सूरज निषाद, उपसरपंच श्री अमित गिलहरे, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री पवन बंजारे, उपाध्यक्ष श्री ठाकुर राम निषाद और अन्य पालकगण उपस्थित थे। सभी ने मिलकर बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया।

संबंधित समाचार
अमसेना स्कूल का दबदबा: शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ चमके छात्र, संगीता और उषा ने किया टॉप
प्राथमिक शाला घोंट में सांस्कृतिक पुरस्कार वितरण: नोडल प्राचार्य स्वाति सक्सेना ने मेधावियों को सराहा
77वें गणतंत्र दिवस पर अमसेना स्कूल में बिखरी लोक संस्कृति की छटा: प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान