खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा के बच्चों ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा, त्रिपुर सुंदरी मंदिर में किया जलाभिषेक

Real Life Public School Kharora 2

खरोरा, 04 अगस्त 2025: सावन मास के पवित्र अवसर पर आज रियल लाइफ पब्लिक स्कूल, खरोरा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक भव्य और रंगीन कांवड़ यात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में बच्चों ने “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाया। बच्चों को देखने के लिए बाजार में सड़क के दोनों ओर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ जमा थी, जिन्होंने बच्चों पर फूलों की वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया।

यात्रा की शुरुआत स्कूल से हुई, जहां से बच्चे गंगाजल लेकर मोहल्ले में प्रवेश किए। जगह-जगह लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान बच्चों ने भक्ति गीतों पर नृत्य भी किया और तिरंगा लहराकर अपनी देशभक्ति का परिचय दिया।

कांवड़ यात्रा गांधी चौक, स्टेट बैंक, सरकारी अस्पताल और नगर पालिका से होते हुए त्रिपुर सुंदरी मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। मंदिर पहुंचने के बाद, सभी बच्चों ने एक-एक करके शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक किया।

Real Life Public School Kharora 1

इस अवसर पर रियल लाइफ पब्लिक स्कूल के संस्थापक राघवेंद्र गोस्वामी सहित शिक्षक ममता भारद्वाज, शिवानी दीवान, जागृति वर्मा, प्रीति देवांगन, निशा बंजारे, प्रीति डहरिया, जैनब भारद्वाज, देव डहरिया और आकांक्षा सेन उपस्थित रहीं।