खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़ा में छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

goda palari chhatra sangh shapath grahan samaroh

पलारी, 01 अगस्त 2025 – पलारी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़ा में आज नवनिर्वाचित छात्र संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री तेजराम वर्मा जी और कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत गोड़ा की सरपंच श्रीमती उषा जागेश्वर धीवर ने की।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि तेजराम वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अनुशासन में रहकर छात्रों एवं स्कूल के हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्र संघ को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए स्कूल के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष खिलेन्द्र साहू, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, तथा ग्राम के पंच, सरपंच और पालक सदस्यगण उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण करने वाले नवनियुक्त पदाधिकारियों में शाला नायिका पुष्पा साहू, उपशाला नायक द्रविड़ देवांगन, छात्र प्रतिनिधि डागेश्वरी वर्मा, क्रीड़ा सचिव सिमरन साहू, अनुशासन सचिव चेतन यादव, बागवानी सचिव युवराज मानिकपुरी, नशा मुक्ति सचिव लखन कन्नौज और सांस्कृतिक सचिव पायल साहू शामिल थे। इन सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि तेजराम वर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर शाला के प्राचार्य डी.के. साहू, शिक्षकगण एम.एल. बंजारे, पार्वती वर्मा, हेमलता वर्मा, वंदना गोस्वामी, सृष्टि शर्मा, राजकुमार सोनवानी, पल्लवी देवांगन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।