खरोरा, 31 जुलाई 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खरोरा मंडल में संगठनात्मक स्तर पर एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में जारी हुई भाजपा खरोरा मंडल की नई कार्यकारिणी सूची में शामिल श्री दुलेश साहू को मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
उनकी इस नई जिम्मेदारी पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बधाई देने वालों में पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल खरोरा नरेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा अनिल सोनी, पार्षद सुमित सेन, पूर्णेन्द पाध्याय, पंचराम यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा धनकर, श्रीमती रश्मि वर्मा, आयुष वर्मा, तोरण ठाकुर सहित भाजपा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।
यह नियुक्ति खरोरा मंडल में पार्टी के कामकाज को और अधिक गति प्रदान करेगी, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। श्री दुलेश साहू की नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों में और सक्रियता आने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार
BREAKING: बाना धान मंडी के पास भीषण सड़क हादसा; कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
खरोरा में तीन दिवसीय संत समागम मेला: गुरु गद्दी पूजा और पद्मश्री उषा बारले की भजन प्रस्तुति होगी खास
खरोरा का गौरव: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी ने गायक कृष्ण कुमार मानिकपुरी को किया सम्मानित