खरोरा, 01 अगस्त 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खरोरा मंडल में संगठनात्मक स्तर पर एक बार फिर अनुभवी नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के प्रति समर्पित सेवा और कार्यकुशलता के आधार पर, श्री घनश्याम चंद्राकर को दूसरी बार खरोरा मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
घनश्याम चंद्राकर जी का भाजपा के साथ राजनीतिक सफर 2005 में स्थानीय समिति के अध्यक्ष के रूप में शुरू हुआ था। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए, 2020-21 में उन्हें पहली बार खरोरा मंडल के महामंत्री की जिम्मेदारी मिली थी। उनकी इस सफल पारी के बाद, पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है।
महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद श्री घनश्याम चंद्राकर ने विधायक धरसींवा श्री अनुज शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्री श्याम नारंग से मुलाकात की। उन्होंने पुष्पगुच्छ देकर इन वरिष्ठ नेताओं का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री चंद्राकर की यह नियुक्ति मंडल में पार्टी के कार्यों को और अधिक मजबूती और अनुभव प्रदान करेगी। उनके पुनः महामंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

संबंधित समाचार
BREAKING: बाना धान मंडी के पास भीषण सड़क हादसा; कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
खरोरा में तीन दिवसीय संत समागम मेला: गुरु गद्दी पूजा और पद्मश्री उषा बारले की भजन प्रस्तुति होगी खास
खरोरा का गौरव: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी ने गायक कृष्ण कुमार मानिकपुरी को किया सम्मानित