खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

बिजली संकट और दर वृद्धि के विरोध में पलारी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

palari congress protests power hike

पलारी, छत्तीसगढ़, 18 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ प्रदेश में बिजली दरों में लगातार चौथी बार हुई बढ़ोतरी के विरोध में आज पलारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सहायक यंत्री (AE) कार्यालय का घेराव किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस वृद्धि को तत्काल रद्द करने और पूर्व दरों को पुनः लागू करने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा 11 जुलाई को सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में औसतन 1.89 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी गई थी, जो 1 जुलाई से प्रभावी हो चुकी है। इस वृद्धि के कारण आम जनता और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है, जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध कर रही है।

इस घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी के अध्यक्ष सुनील कुर्रे ने किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरे देश में एकमात्र ऐसा राज्य है जो जल, जंगल और कोयले का स्वयं उत्पादन करता है, इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी की सरकार यहां की जनता को महंगी बिजली बेच रही है। कुर्रे ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य को लगातार बिजली कटौती का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता के साथ हो रहे इस अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस अवसर पर बलौदा बाजार जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे जी, बिजली न्याय आंदोलन की ब्लॉक प्रभारी सुश्री पदमेश्वरी साहू जी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर जी, नगर पंचायत अध्यक्ष पलारी गोपी साहू जी, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र बंजारे और रवि बंजारे सहित सुनील कुमार साहू, रोहित साहू, पिंटू वर्मा, झड़ी राम कन्नौजे, लोकेश कन्नौजे, प्रवीण धुरंधर, विरेन्द्र महेश्वरी, पुनीत रजक, सुकदास बंजारे, मनहरन शर्मा, कमलेश साहू, प्रताप पुरी गोस्वामी, मनीष चन्द्राकार, धर्मेंद्र रात्रे, केदारनाथ वर्मा, कांशीराम धृतलहरे, शिव राम सेन, रामस्वरूप वर्मा, तोमन चन्द्राकार, श्रीमती महेश्वरी कुर्रे, लेखराम गनहरे, बिसौहा गायकवाड़, राजकुमार साहू, लोकनाथ पटेल, गिरधारी चन्द्राकार, मुरली साहू, घनश्याम वर्मा, कुंदनलाल साहू, दीनदयाल साहू, नोहर बघेल, लेखू वर्मा, नारायण धीवर, पार्षद साधराम साहू, पंकज मरैय्या (गोल्डी), शेरखान (रज्जू), पुनीत निषाद, रसूल बेग, मोहनलाल वर्मा, लीलाधर यादव, सुरेंद्र चन्द्राकर, रामानंद साहू, अंकित जोशी, शिवम मिश्रा, हर्षु वर्मा, रामनारायण वर्मा और श्याम लाल पटेल, पार्वती सारथी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।