जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के 22 वर्षीय युवा धावक अनिमेश कुजूर ने एथलेटिक्स की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ग्रीस के वारी शहर में आयोजित ‘ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट’ में उन्होंने 100 मीटर की दौड़ को मात्र 10.18 सेकंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के साथ, वह भारत के सबसे तेज धावक बन गए हैं।
अनिमेश ने इस रिकॉर्ड को बनाकर गुरिंदरवीर सिंह के 10.20 सेकंड के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह अनिमेश के लिए दूसरी बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे पहले मई 2025 में उन्होंने दक्षिण कोरिया में 200 मीटर की दौड़ में 20.32 सेकंड का समय निकालकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। अब उनके नाम 100 मीटर और 200 मीटर दोनों ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं।
जशपुर के छोटे से गांव घुइतांगर से निकलकर विश्व मंच तक का सफर तय करने वाले अनिमेश की इस उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स (ट्विटर) पर उन्हें बधाई देते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ के लाल ने फिर स्थापित किया कीर्तिमान। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।”

संबंधित समाचार
बलौदाबाजार में 200 कराटे प्रशिक्षुओं का सम्मान: विक्रम राय बोले- बेटियों के लिए आत्मरक्षा अनिवार्य
अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी अमेरा की बेटी: गोल्ड मेडल जीतकर लौटी गीतांजली रॉय का ऐतिहासिक स्वागत
शशिकला उरांव बनीं संकुल समन्वयक संघ सक्ति की जिलाध्यक्ष; विक्रम राय की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन