खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

ग्राम सिर्री में धूमधाम से मनाया गया जनजाति दिवस, भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन – उनके व्यक्तित्व को जीवन में उतारने का दिया संदेश

IMG 20251115 WA0068

खरोरा समीपस्थ ग्राम सिर्री में ध्रुव गोंड़ समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ जनजाति गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग परिवार सहित शामिल हुए।

img 20251115 wa00672428830965957017163

कार्यक्रम की शुरुआत बुढ़ा देव की आरती के साथ की गई। इसके बाद गोंडवाना की रीति–रिवाज, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।

ग्राम सिर्री के राय पंच एवं पचरी वार्ड अध्यक्ष सुमित ध्रुव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी तथा उनके जल–जंगल–जमीन की लड़ाई के महत्व को विस्तारपूर्वक बताया गया।

img 20251115 wa00698028678352405256419

सुमित ध्रुव ने कहा —
“आज आदिवासी समाज में युवाओं की कमी दिखाई देती है, इसलिए सभी पारंपरिक आयोजन युवाओं से ही कराए जा रहे हैं, ताकि वे सीखें और भविष्य में समाज का नेतृत्व संभाल सकें।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे —

सुमित ध्रुव, अध्यक्ष, आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज पचरी वार्ड

श्रीमति बेना ध्रुव, ग्रामीण महिला उपाध्यक्ष

टीकम ध्रुव, ग्रामीण युवा उपाध्यक्ष

रामायण ध्रुव, छड़ीदार

भागीरथी ध्रुव, ग्रामीण सलाहकार

कोमल ध्रुव, राजकुमार ध्रुव, ईश्वर ध्रुव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अंत में समाज के लोगों ने बिरसा मुंडा के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।