प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने कल देर रात्रि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष श्री एल. एल. कोशले के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न सामाजिक एवं विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की और लंबित घोषणाओं को जारी करने का निवेदन किया।



₹1.50 करोड़ की घोषणा जारी करने का आग्रह
प्रदेश अध्यक्ष श्री एल. एल. कोशले ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि समाज के शपथग्रहण समारोह के दौरान दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन्हें जारी करने की आवश्यकता है:
- राजधानी रायपुर में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के कार्यालय सह बहुउद्देशीय सामाजिक भवन हेतु एक करोड़ रुपये (₹1 करोड़) की घोषणा।
- सतनाम धर्मशाला मड़वा के लिए 50 लाख रुपये (₹50 लाख) की घोषणा।
इसके साथ ही, उन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को 5-5 हजार रुपये की स्वेच्छा अनुदान राशि जारी करने का भी निवेदन किया।
बलौदाबाजार आगजनी कांड और अन्य मांगें
प्रतिनिधि मंडल ने बलौदाबाजार आगजनी कांड मामले में सिंगल प्रकरणों में फंसे निर्दोष लोगों को राहत प्रदान करते हुए उनके केश वापस कराने का आग्रह किया।
इसके अलावा, अन्य मुख्य माँगे इस प्रकार रहीं: - रायपुर के खुशबू गार्डन के लिए पिछली सरकार की घोषणा राशि 25 लाख रुपये एवं महासमुंद के लिए स्वीकृत 50 लाख रुपये को पुनः स्वीकृत कर निर्माण कार्य के लिए राशि जारी करना।
- समाज के कुछ अधिकारियों के नियम विरुद्ध स्थानांतरण को संशोधित करना।
- सतनाम संदेश पत्रिका सहित अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधि मंडल की सभी माँगो को गंभीरता पूर्वक सुना और उनके निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में महासचिव मोहन बंजारे, कोषाध्यक्ष श्यामजी टांडे, बी.आर. बंजारे, चतुर्वेदी, विजय कुमार टण्डन, रमेश बंजारे (रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष), मनोज बंजारे (शहर अध्यक्ष), नरोत्तम घृतलहरे (महासचिव), मोहन बंजारे (रायपुर शहर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष), हेमन्त भारद्वाज, सुशील बंजारे, विजय बांधे और कृष्णा कोशले सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन