रायपुर, 11 अगस्त 2025: रायपुर में ‘प्रोजेक्ट सम्पूर्ण’ के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभागार में इस प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक ली।

सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों का समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है। इसके लिए फील्ड टीमें घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा कर रही हैं और पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु:
बैठक में कलेक्टर ने ‘हर घर नल कनेक्शन’, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना, श्रमिक पंजीयन, कौशल प्रशिक्षण, बैंक खाता, विभिन्न बीमा योजनाएं और प्रमाण पत्रों (आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु) के पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करें और पात्र लाभार्थियों को तुरंत योजनाओं से जोड़ें। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में सहायक होगी।
बैठक में निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन