रायपुर, 08 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन रायपुर द्वारा शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के अंतर्गत आज शासकीय आडवाणी आर्लीकन स्कूल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 326 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 117 छात्र और 209 छात्राएं शामिल थीं।

इस स्वास्थ्य शिविर में जन्मजात हृदय रोग से संबंधित लक्षणों जैसे तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, बार-बार सर्दी-खांसी और सांस लेने में तकलीफ की जांच की गई। राहत की बात यह है कि जांच में कोई भी बच्चा हृदय रोग का संदिग्ध मरीज नहीं पाया गया।

उल्लेखनीय है कि ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ का उद्देश्य जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की शुरुआती पहचान करके उनका मुफ्त इलाज सुनिश्चित करना है। 28 जुलाई 2025 से चल रहे इस अभियान के तहत संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए श्री सत्य साईं हॉस्पिटल, नया रायपुर भेजा जाता है। यह पहल बच्चों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन