रायपुर, 06 अगस्त 2025: एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता सुश्री नमी राय पारेख ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की।
सुश्री नमी राय पारेख ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह चैंपियनशिप 05 से 13 जुलाई तक जापान के हिमेजी में एशियन पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम डेडलिफ्ट वर्ग में यह स्वर्ण पदक हासिल किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सुश्री नमी राय पारेख को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि सुश्री पारेख की यह सफलता प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस अवसर पर श्री अंजय शुक्ला, श्री अंजिनेश शुक्ला, श्री सनी पारेख और अन्य गणमान्यजन भी मौजूद थे।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन