रायपुर, 13 अगस्त 2025: बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक और भाजपा के युवा नेतृत्वकर्ता डॉ. सनम जांगड़े को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे छत्तीसगढ़ और विशेषकर बलौदाबाजार जिले में खुशी का माहौल है। डॉ. जांगड़े, जो पूर्व में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) और भाजपा बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं, को यह नई जिम्मेदारी उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए दी गई है।
खरोरा न्यूज़ चैनल ने डॉ. सनम जांगड़े को इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. जांगड़े ने अपनी लोकप्रियता और बेहतर समन्वय क्षमता से हमेशा समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और भी सशक्त होगा।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन