खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से मिले प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

dayal das baghel satnami samaj ll kosale mohan banjare meeting

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री माननीय दयाल दास बघेल जी से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले, नवनिर्वाचित महासचिव मोहन बंजारे और अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।

यह मुलाकात हाल ही में संपन्न हुए समाज के चुनाव के बाद हुई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने मंत्री दयाल दास बघेल को समाज के आगामी शपथग्रहण समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

dayal das baghel satnami samaj

इस मुलाकात के दौरान, समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री को समाज की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। मंत्री बघेल ने समाज के कार्यों की सराहना की और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।