खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरसिया में दुलारा ढाई साल का बच्चा, सहजता ने जीता सबका दिल

Vishnu Deo Sai Kharsia Raigarh Ivan Chief Minister simplicity humane behavior

रायपुर, 5 सितंबर 2025 – आज रायगढ़ के खरसिया में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सहजता और संवेदनशीलता ने सबका मन मोह लिया। खरसिया हेलीपैड पर जब उनकी नजर ढाई साल के बच्चे इवान पर पड़ी, तो वह उसे दुलारे बिना नहीं रह सके। मुख्यमंत्री ने इवान को गोद में उठाया और बड़े स्नेह से पुचकारा।

नर्सरी में पढ़ने वाला इवान अपने पिता श्री अमन गर्ग के साथ मुख्यमंत्री को देखने आया था। जब अचानक बच्चे को मुख्यमंत्री की गोद में देखा गया, तो वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। यह दृश्य मुख्यमंत्री श्री साय के सरल और मानवीय स्वभाव को दर्शाता है, जिससे यह संदेश गया कि उनके मन में केवल प्रदेश की प्रगति ही नहीं, बल्कि आमजन के प्रति भी गहरा अनुराग है।

इवान के पिता अमन गर्ग ने इस पल को अपने परिवार के लिए ‘अमूल्य और अविस्मरणीय’ बताया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की खुशी दोगुनी हो गई जब मुख्यमंत्री ने उसे गोद में लिया। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार ने न केवल गर्ग परिवार का दिल जीता, बल्कि सभी उपस्थित लोगों के मन में एक अमिट छाप छोड़ दी।