खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में, मंत्री-सांसद भी जिलों में करेंगे ध्वजारोहण

breaking news chhattisgarh scaled

रायपुर, 11 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री परेड की सलामी भी लेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न जिलों में मंत्री, उपमुख्यमंत्री और सांसद ध्वजारोहण करेंगे। बस्तर में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और दुर्ग में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

अन्य जिलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम:

  • राजनांदगांव: डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष)
  • सरगुजा: श्री रामविचार नेताम (आदिम जाति विकास मंत्री)
  • गरियाबंद: श्री दयालदास बघेल (खाद्य मंत्री)
  • बालोद: श्री केदार कश्यप (वन मंत्री)
  • कोरबा: श्री लखन लाल देवांगन (उद्योग मंत्री)
  • जशपुर: श्री श्याम बिहारी जायसवाल (स्वास्थ्य मंत्री)
  • रायगढ़: श्री ओ.पी. चौधरी (वित्त मंत्री)
  • सूरजपुर: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े (महिला एवं बाल विकास मंत्री)
  • जांजगीर-चांपा: श्री टंकराम वर्मा (राजस्व मंत्री)
  • बलौदाबाजार: श्री बृजमोहन अग्रवाल (सांसद)
  • बेमेतरा: श्री विजय बघेल (सांसद)
  • कवर्धा: श्री संतोष पांडेय (सांसद)
  • बलरामपुर: श्री चिंतामणि महाराज (सांसद)
  • महासमुंद: श्रीमती रूपकुमारी चौधरी (सांसद)
  • सारंगढ़: श्री राधेश्याम राठिया (सांसद)
  • सक्ती: श्रीमती कमलेश जांगड़े (सांसद)
  • बीजापुर: श्री महेश कश्यप (सांसद)
  • कांकेर: श्री भोजराज नाग (सांसद)
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: श्री देवेंद्र प्रताप सिंह (सांसद)

इसके अतिरिक्त, मुंगेली में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में श्री धरमलाल कौशिक, कोरिया में श्री अमर अग्रवाल, धमतरी में श्री अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में श्रीमती रेणुका सिंह, कोंडागांव में सुश्री लता उसेंडी, नारायणपुर में श्री विक्रम उसेंडी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में श्री राजेश मूणत, दंतेवाड़ा में श्री किरण देव और सुकमा में श्री धरमजीत सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।