आज 15 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य में राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक और विकास के विभिन्न मोर्चों पर कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम और घोषणाएं सामने आईं। राजधानी रायपुर से लेकर दूर-दराज के जिलों तक, ये रहीं दिन भर की प्रमुख सुर्खियां:
रायपुर से प्रमुख समाचार:
- मुख्यमंत्री श्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौजन्य भेंट।
- बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय।
- ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण- मुख्यमंत्री श्री साय।
- रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ अंतर्गत रायपुर से विशेष ट्रेन हुई रवाना।
- देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई।
- राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट: प्रयास विद्यालय, नालंदा परिसर सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए जताया आभार।
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट।
- शिक्षा में सहभागिता को बढ़ावा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू होगा पालक-शिक्षक संवाद अभियान।
- विधानसभा में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ 16 जुलाई को।
- राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में की पहल।
- राज्यपाल श्री डेका ने अंतरिक्ष से लौटने पर श्री शुक्ला को दी बधाई।
- राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट।
- आस्था ने पार किया संकल्प का लक्ष्य: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ से 22,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या दर्शन।
- सहभागिता और संवेदनशीलता के साथ विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए करें कार्य: मंत्री श्री रामविचार नेताम।
- महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी को मिली आर्थिक संबलता।
- उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का 16 एवं 17 जुलाई को नई दिल्ली दौरा।
- जशपुर एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित।
- प्रधानमंत्री आवास योजना से स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिली रोजगार।
- ‘स्कूटी दीदी’ बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सराहा एनु का जज़्बा।
- रेत खनन में पारदर्शिता, पर्यावरण संरक्षण और अवैध उत्खनन पर सख्ती शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
- राज्य में भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर दिया ज़ोर।
- स्वच्छता से स्वावलंबन की मिसाल : राजकुमार की कहानी बनी ग्रामीण विकास का प्रेरणास्रोत।
- पीएम सूर्यघर योजना बनी आमजन के लिए वरदान: स्वाति यादव का बिजली बिल हुआ शून्य।
- कोरबा जिले में डीएमएफ से 52 करोड़ से अधिक की लागत से 481 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को मंजूरी।
- प्रदेश में अब तक 378.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज।
राजनांदगांव से प्रमुख समाचार:
- खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार के अधिकारियों ने किया आकांक्षी जिला राजनांदगांव का निरीक्षण।
- सोसायटी में धान बेचने के लिए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन अनिवार्य।
- राजनांदगांव जिला सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनने पर राज्य में प्रथम स्थान पर।
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से नागरिकों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की जरूरत : जिला पंचायत सीईओ।
- नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 – प्रतिभूति राशि वापस करने की कार्रवाई प्रत्येक मंगलवार को।
- ग्राम गठुला में रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति।
- नक्सल हमले में शहीद जवानों की याद में पूर्व सैनिकों ने किया रक्तदान।
- सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी जनसामान्य की समस्याएं।
बलौदाबाजार से प्रमुख समाचार:
- आदिवासी विकास विभाग द्वारा नहीं की गई वाटर जग की खरीदी, सोशल मीडिया में प्रसारित सामग्री भ्रामक।
- सोसायटी में धान बेचने के लिए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन अनिवार्य।
बालोद से प्रमुख समाचार:
- जिले में 20 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा।
- जनदर्शन में बुजुर्ग बालाराम को मिला श्रवण यंत्र और दिव्यांग महेन्द्र कुमार को मिला व्हील चेयर।
- जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 16 जुलाई को।
- जिले में अच्छी बारिश से फसलों की स्थिति में सुधार।
- जनदर्शन में बुजुर्ग बालाराम को मिला श्रवण यंत्र और दिव्यांग महेन्द्र कुमार को मिला व्हील चेयर।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ से प्रमुख समाचार:
- कलेक्टर जनदर्शन में डॉ कन्नौजे के निर्देश पर तुरंत प्रदान किया गया जन्म प्रमाण पत्र।
- कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने आपदा और सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिजनों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।
- संयुक्त टीम ने छिंद, सरिया और बेलटिकरी के राइस मिल से धान चावल किया जप्त।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु रजिस्टर्ड डाक से 23 जुलाई तक भटगांव में आवेदन आमंत्रित।
- डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित।
- कृषक उन्नति योजना से किसान प्राप्त कर सकते हैं आदान सहायता राशि।
बेमेतरा से प्रमुख समाचार:
- कृषि महाविद्यालय ढोलिया में मनाया गया विश्व युवा कौशल दिवस।
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक संपन्न।
- बेमेतरा में सड़क सुरक्षा, नशा नियंत्रण और पशु क्रूरता पर समन्वय बैठक संपन्न।
- कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें अधिकारी-कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा।
- छात्रवृत्ति भुगतान हेतु आधार सीडिंग व बैंक खाता अपडेट आवश्यक, 7 दिवस के भीतर करें त्रुटि सुधार।
- प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 15 से 18 जुलाई तक गुढियारी रायपुर में आयोजित होगी।
- बाढ़ आपदा से निपटने जिला प्रशासन तैयार, 17 जुलाई को शिवनाथ नदी, अमोरा घाट पर आयोजित होगी मॉकड्रिल।
- खरीफ सीजन 2025 में उर्वरक वितरण पर कलेक्टर सख्त – जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष गठित।
- कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं।
बलरामपुर से प्रमुख समाचार:
- कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं।
- आईटीआई कॉलेज में प्रवेश हेतु 16 से 23 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन।
- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 16 से 18 जुलाई तक शिविर आयोजित।
- जिले में अब तक 598.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज।
- सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न।
- प्रधानमंत्री आवास, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में प्रगति लाने दिए निर्देश।
महासमुंद से प्रमुख समाचार:
- पशु सखियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने दिया गया प्रशिक्षण।
- कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं।
- जिले की समितियों में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण।
- समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, विकास कार्यों में गति लाने पर जोर।
- एक दिवसीय बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न।
- जिले में अब तक 346.3 मिलीमीटर औसत वर्षा।
उत्तर बस्तर कांकेर से प्रमुख समाचार:
- पॉलिटेक्निक में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित।
- स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक।
- ई-ऑफिस का क्रियान्वयन शीघ्रता से करें सभी अधिकारी : कलेक्टर श्री क्षीरसागर।
दंतेवाड़ा से प्रमुख समाचार:
- बचेली परियोजना क्षेत्र में सहायिकाओं के 03 पदों आवेदन आमंत्रित।
- उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित।
- साप्ताहिक समय-सीमा की हुई बैठक।
गौरेला पेंड्रा मरवाही से प्रमुख समाचार:
- आईटीआई में प्रवेश का सुनहरा अवसर : रजिस्ट्रेशन के लिए 16 से 23 जुलाई तक खुला रहेगा पोर्टल।
- ई-ऑफिस क्रियान्वयन, खाद-बीज उठाव, किसान पंजीयन, जल संचयन आदि कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश।
- जनदर्शन में मांगों, समस्याओं, शिकायतों से संबंधित 24 आवेदन प्राप्त हुए।
एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) से प्रमुख समाचार:
- अपर कलेक्टर ने आमजनों की सुनी समस्याएं, गंभीरतापूर्वक निराकरण के दिए निर्देश।
जगदलपुर से प्रमुख समाचार:
- किसानों को डीएपी उर्वरक के स्थान पर नैनो डीएपी उपयोग करने की सलाह।
- शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु शिक्षक उपयोग करें विनोबा एप्प-सीईओ श्री जैन।
अम्बिकापुर से प्रमुख समाचार:
- कलेक्टर ने खाद-बीज वितरण केंद्रों और सहकारी बैंक का किया औचक निरीक्षण।
- कलेक्टर ने किया घंघरी एवं सूर धान संग्रहण केंद्रों का औचक निरीक्षण।
- रोजगार पंजीयन हेतु दिशा- निर्देश जारी, ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं आवेदन।
धमतरी से प्रमुख समाचार:
- कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक सम्पन्न।
- वनांचल क्षेत्र के युवाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय फिजिकल एवं मेडिकल प्रशिक्षण शिविर संपन्न।
- धमतरी में युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट का मौका।
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी से प्रमुख समाचार:
- सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं की बनाए सूची, सुविधाए करें सुनिश्चित-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति।
- छत्तीसगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन