खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: अनुसूचित क्षेत्रों में चना वितरण और नवा रायपुर में IT उद्योग के लिए जमीन

Chhattisgarh Cabinet

रायपुर, 19 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों में अनुसूचित क्षेत्रों में चना वितरण और नवा रायपुर में आईटी उद्योग की स्थापना को प्रोत्साहन देना शामिल है।

अंत्योदय और प्राथमिकता परिवारों को मिलेगा 2 किलो चना

मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया है कि राज्य के अनुसूचित और माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हर महीने 2 किलो चना दिया जाएगा। नागरिक आपूर्ति निगम इसकी खरीदी NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से करेगा। इसके अलावा, जिन हितग्राहियों ने जुलाई से नवंबर 2025 तक चना नहीं लिया है, उन्हें दिसंबर 2025 तक पात्रतानुसार यह चना वितरित किया जाएगा।

नवा रायपुर में आईटी उद्योग को प्रोत्साहन

कैबिनेट ने नवा रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी (IT/IITS) उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 90 एकड़ जमीन रियायती प्रीमियम दर पर आवंटित करने का फैसला किया है। इस कदम का उद्देश्य आईटी क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। सरकार का मानना है कि इस पहल से नवा रायपुर में तकनीकी और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और शहरीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।