खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने लॉन्च किए चार नए सॉफ्टवेयर, कामकाज में आएगी पारदर्शिता और दक्षता

Excise Department Chhattisgarh Lakhanlal Dewangan software Manpasand app Salary Calculation Save Suvidha Toll Free app

रायपुर, 29 अगस्त 2025 – छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान चार नए सॉफ्टवेयर लॉन्च किए। ये सॉफ्टवेयर विभाग के कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता लाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। इस मौके पर आबकारी सचिव श्रीमती आर. संगीता और विभाग के मैदानी अधिकारी भी मौजूद थे।

लॉन्च किए गए चार नए सॉफ्टवेयर:

  1. आईओएस मनपसंद मोबाइल एप्लीकेशन: यह एप्लिकेशन अब पूरी तरह से तैयार है और इसे एप्पल स्टोर पर डालने के लिए एनआईसी (NIC) को भेजा गया है।
  2. सैलरी कैलकुलेशन वेब एप्लीकेशन: यह वेब एप्लिकेशन अब AEBAS अटेंडेंस के आधार पर कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्डों की सैलरी की गणना स्वचालित रूप से करता है। इससे मैनपावर और सिक्योरिटी एजेंसियों के लिए बिल भुगतान की प्रक्रिया आसान हो गई है। इसका सिक्योरिटी ऑडिट भी पूरा हो चुका है।
  3. सेव सुविधा मोबाइल एप्लीकेशन: यह ऐप CSMCEL के शराब दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए है। इस ऐप के जरिए कर्मचारी छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं, वेतन का विवरण देख सकते हैं और दुकान से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। इसे भी प्ले स्टोर पर डालने के लिए एनआईसी को भेजा गया है।
  4. टोल फ्री एप्लीकेशन: इस ऐप से शिकायतकर्ता को शिकायत दर्ज होने पर और उसके समाधान होने पर दोनों बार एसएमएस के जरिए सूचना मिल जाएगी। मुख्यालय में आने वाली अन्य शिकायतों को भी डिजिटल कर दिया गया है। इसका भी सिक्योरिटी ऑडिट पूरा हो चुका है।

इन सभी सॉफ्टवेयरों का लक्ष्य आबकारी विभाग के कामकाज को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और कुशल बनाना है, जिससे कर्मचारियों और आम जनता दोनों को सुविधा मिलेगी।