रायपुर, 06 अगस्त 2025: भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के नवनियुक्त निदेशक श्री चित्त रंजन महापात्र ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री महापात्र ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने श्री महापात्र को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री महापात्र से आग्रह किया कि भिलाई स्टील प्लांट अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्राथमिकता से करे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भिलाई स्टील प्लांट प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन