रायपुर, 13 अगस्त 2025: बरमकेला ब्लॉक के छात्र आशीष मिरी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में उनका सम्मान होना था, लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण उनका नाम छूट गया। बाद में प्रांतीय पदाधिकारी यादराम हिरवानी ने मोना मॉडल स्कूल, बरमकेला पहुंचकर आशीष को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

लक्ष्य तय करके पढ़ाई करने की सलाह
इस अवसर पर यादराम हिरवानी ने छात्रों को आशीष से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को आशीष की तरह घर पर एक टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए, जिससे बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
इस मौके पर मोना मॉडल स्कूल के डायरेक्टर अमितेश केशरवानी, प्राचार्य जनितमय साहू, पत्रकार धनेश कुमार यादव और मनोज कुमार टंडन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन