खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

आरंग में स्वतंत्रता दिवस समारोह: गुरु खुशवंत साहेब ने फहराया तिरंगा, छात्रों का सम्मान

Arang High School 2

आरंग, 15 अगस्त 2025: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज आरंग हाईस्कूल मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने आरंग का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Arang High School 1 Arang High School 5 Arang High School 4 Arang High School 3

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन:

समारोह में पंथी, कर्मा, सुआ और आदिवासी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद:

अपने संबोधन में गुरु खुशवंत साहेब ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन वीरों के साहस और त्याग की याद दिलाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि हमें ‘विकसित भारत – 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान देना चाहिए।

इस समारोह में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।