खरोरा, 4 सितंबर 2025 – खरोरा में चल रहे गणेश उत्सव के दौरान, आज क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और पद्मश्री से सम्मानित श्री अनुज शर्मा ने सिद्धिविनायक गणेश पंडाल में पहुँचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और उनकी आरती में शामिल हुए।
इस अवसर पर, विधायक श्री शर्मा के साथ सूरज सोनी, विकास ठाकुर, अनिल सोनी और नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित सेन सहित कई जनप्रतिनिधि और सम्मानित नागरिक मौजूद थे।
विधायक अनुज शर्मा की सादगी तब देखने को मिली, जब उन्होंने भंडारे के प्रसाद को स्वयं आकर ग्रहण किया। उनके साथ सभी जनप्रतिनिधि और नगर के सम्मानित जन भी भंडारा स्थल पर एक साथ प्रसाद ग्रहण करते नजर आए, जो सामुदायिक एकता और सादगी का एक बेहतरीन उदाहरण था।

संबंधित समाचार
BREAKING: बाना धान मंडी के पास भीषण सड़क हादसा; कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
खरोरा में तीन दिवसीय संत समागम मेला: गुरु गद्दी पूजा और पद्मश्री उषा बारले की भजन प्रस्तुति होगी खास
खरोरा का गौरव: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी ने गायक कृष्ण कुमार मानिकपुरी को किया सम्मानित