छत्तीसगढ़ संकुल समन्वयक/शिक्षक उन्नयन कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कुमार राय के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा एवं विधि विभाग मंत्री श्री गजेंद्र यादव से उनके रायपुर स्थित निवास/कार्यालय में सौजन्य भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री जी का औपचारिक स्वागत और सम्मान पुष्प गुलदस्ता और शाल भेंट कर किया।

प्रांतीय सम्मेलन के लिए सौंपा आमंत्रण पत्र
स्वागत के पश्चात, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम राय ने मंत्री महोदय को संघ द्वारा वर्ष 2025 में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय प्रांतीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा.
इस पर, मंत्री श्री यादव ने अपने अग्रिम निर्धारित कार्यक्रमों की व्यस्तता का हवाला दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को दिसंबर माह की 07 तारीख के बाद मुलाकात करने और सम्मेलन की तिथि तय करने के लिए पुनः आमंत्रित किया।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन