खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

मिनीमाता के नाम पर हो नवीन विधानसभा: JCCJ ने सर्व 100गवां सतनामी समाज की जनसभा-पदयात्रा को दिया पूर्ण समर्थन

IMG 20251125 WA0025 scaled


रायपुर, छत्तीसगढ़ (25 नवंबर 2025) – छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  एवं सतनामी समाज की गौरव पूज्यनीय मिनीमाता जी के नाम पर नवीन विधानसभा भवन के नामकरण की मांग अब और अधिक मुखर हो गई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने सर्व 100गवां सतनामी समाज एवं गुरुद्वारा धर्म सभा संसद समिति द्वारा आयोजित जनसभा एवं पदयात्रा का पूर्ण समर्थन किया है।


JCCJ ने कहा कि मिनीमाता जी ‘छत्तीसगढ़ की आत्मा’ हैं और उनके नाम पर नामकरण न केवल ऐतिहासिक न्याय होगा, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, महिला सशक्तिकरण एवं दलित-सतनामी प्रतिनिधित्व का प्रतीक भी बनेगा.

img 20251125 wa00276210638844136794392
img 20251125 wa00298171313861715829100
img 20251125 wa00308036255098104838684


ऐतिहासिक योगदान और राजनीतिक मांग


प्रेस विज्ञप्ति में मिनीमाता जी के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया गया:
* उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ‘छत्तीसगढ़ की बेटी’ कहकर सम्मानित किया था।
* उन्होंने 1952 से 1971 तक पांच बार लोकसभा सदस्य के रूप में सेवा की।
* उन्होंने अस्पृश्यता निवारण अधिनियम पारित करवाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी।
पार्टी ने कहा कि नवीन विधानसभा भवन का उद्घाटन 1 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर किया गया था।


अमित जोगी ने उद्घाटन के दिन से ही उठाया मुद्दा


जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री अमित जोगी उद्घाटन निमंत्रण पत्र जारी होने के दिन से ही इस मांग को लगातार उठा रहे हैं।
* 31 अक्टूबर 2025 को श्री जोगी ने उद्घाटन निमंत्रण पत्र को जलाकर विरोध दर्ज किया था।
* उन्होंने सरकार पर छत्तीसगढ़ी गौरव, महिला उत्थान एवं सतनामी सम्मान का अपमान करने का आरोप लगाया था।
* उन्होंने स्पष्ट कहा था, “यह भवन छत्तीसगढ़ का है और इसे छत्तीसगढ़ की बेटी मिनीमाता के नाम पर ही नामित किया जाना चाहिए”।


पार्टी ने दुर्भाग्य व्यक्त किया कि उद्घाटन के समय भी सरकार ने मांग स्वीकार नहीं की, जो सतनामी समाज एवं राज्य की अस्मिता के प्रति उदासीनता दर्शाता है।


आंदोलन को मिला JCCJ का साथ


आज के जनसभा एवं पदयात्रा में हजारों सतनामी समाज बंधुओं ने मिनीमाता जी के नाम पर नामकरण की मांग को जोरदार ढंग से उठाया। JCCJ ने इसे गुरु घासीदास एवं बाबा साहेब की विचारधारा के अनुरूप सतनामी समाज की एकजुटता एवं सामाजिक जागरण का प्रतीक बताया।


पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री जितेंद्र बंजारे, श्री नवीन अग्रवाल, श्री गौरव सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने जनसभा एवं पदयात्रा में भाग लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


रायपुर संभाग अध्यक्ष श्री जितेंद्र बंजारे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से शीघ्र मांग स्वीकार करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि “उनके नाम पर नामकरण की यह मांग अब रुकने वाली नहीं है। अन्यथा सतनामी समाज एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का आंदोलन और तेज होगा”।


युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह ने अपील की कि नामकरण का निर्णय तत्काल लिया जाए और उनकी स्मृति में राज्य स्तर पर उनके योगदान को सम्मानित करने हेतु योजनाएं आरंभ की जाएं।