खरोरा, 13 नवंबर 2025: पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में आज राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित शानदार रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारे लगाती रैली ने पूरे नगर को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1875 में रचित यह अमर गीत स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक रहा है और आज राष्ट्रीय गीत का दर्जा रखता है। 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्मरणोत्सव का उद्देश्य युवा पीढ़ी में एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत करना था।
रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। तिरंगे झंडे, बैनर और देशभक्ति गीतों से सजी यह रैली देखते ही बनती थी। नगरवासियों ने फूल बरसाकर और तालियां बजाकर स्वागत किया, जिससे पूरा क्षेत्र राष्ट्रप्रेम की लहर में डूब गया।
अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा
“वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ हमें याद दिलाती है कि स्वतंत्रता की ज्योति आज भी जल रही है। यह गीत लाखों क्रांतिकारियों की आवाज़ था, आज यह युवाओं की प्रेरणा है। खरोरा के बच्चों ने दिखा दिया कि भारत का भविष्य उज्ज्वल और देशभक्त हाथों में है।”
शाला विकास समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा
“वंदेमातरम् गीत केवल गीत नहीं है, उसके भाव ही भारत माता है। हर शब्द में माँ भारती की जयकार है। आज की रैली ने सिद्ध कर दिया कि हमारी नई पीढ़ी देश की शान है और राष्ट्र की रक्षा करेगी।”
उपाध्यक्ष सुमित सेन ने कहा
“150 साल पहले लिखा गया यह गान आज भी हर भारतीय के खून में दौड़ता है। यह रैली न केवल उत्सव है, बल्कि संकल्प है—कि हम अपने पूर्वजों के सपनों को पूरा करेंगे और भारत को विश्व गुरु बनाएंगे।”
प्राचार्य रजनी मिंज ने कहा
“वंदे मातरम् न केवल एक गीत है, बल्कि भारत माता की जयकार है। इस वर्षगांठ के माध्यम से हम छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों से अवगत करा रहे हैं।”
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सुमित सेन,पूर्व नप अध्यक्ष अनिल सोनी, पार्षद राकेश देवांगन, जयप्रकाश वर्मा, अम्बिका बंछोर, हेमंत देवांगन, विद्यालय प्राचार्य रजनी मिंज, व्याख्याता पुरुषोत्तम देवांगन, शाहिना परवीन, शाला प्रबंधन समिति के सांसद प्रतिनिधि दुलेश साहू, सदस्य योगेश द्विवेदी, गुरजीत कौर भाटिया, संजीव देवांगन, यज्ञदत्त शर्मा, सुनील नायक, सचिन अग्रवाल, गुरुदीप सिंह छाबड़ा, पंचराम यादव, रश्मि वर्मा, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली ठाकुर, जयंती साहू, अल्का मिंज, श्वेता शर्मा, तान्या भट्टाचार्य, मोगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, जगदेव बंजारे, योगेंद्र त्रिपाठी, गीतांजली पान, शिवांगी निषाद एवं समस्त छात्र-छात्राएं उत्साह से शामिल रहे।

संबंधित समाचार
BREAKING: बाना धान मंडी के पास भीषण सड़क हादसा; कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
खरोरा में तीन दिवसीय संत समागम मेला: गुरु गद्दी पूजा और पद्मश्री उषा बारले की भजन प्रस्तुति होगी खास
खरोरा का गौरव: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी ने गायक कृष्ण कुमार मानिकपुरी को किया सम्मानित