रायपुर, 3 सितंबर 2025 – हरियाणा के पलवल में 28 से 31 अगस्त तक आयोजित 4थी सीनियर राष्ट्रीय फास्ट फाइव नेटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। इस जीत में सरगुजा की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता का प्रदर्शन खास तौर पर सराहनीय रहा।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम को मेजबान हरियाणा से हार मिली, लेकिन तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में टीम ने राजस्थान को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। पदक वितरण हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया।
नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रजत सिंह ने खुशबू गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ सरगुजा बल्कि पूरे प्रदेश में नेटबॉल खेल को नई पहचान मिलेगी। खुशबू गुप्ता वर्तमान में जी माउंट लिट्रा स्कूल में प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और विद्यालय प्रबंधन से उन्हें लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है।
खुशबू गुप्ता ने पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन