खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

रायपुर रेलवे स्टेशन पर 7 लाख का गांजा जब्त, आबकारी और RPF ने मिलकर की कार्रवाई

ganja illegal drugs Raipur Excise Department RPF NDPS Act railway station arrest

रायपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, आबकारी विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में दो आरोपियों, अनीश कुमार और आयुष कुमार सिंह, को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई 2 सितंबर 2025 को रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में की गई। टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली, जिनके पास से एक ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग में छिपाकर रखे गए 11 पैकेट में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ।

सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर श्री गौरव सिंह और प्रभारी उपायुक्त आबकारी श्री राजेश शर्मा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनोःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग और RPF के कई अधिकारी और जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।