खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

खरोरा (Kharora) में सिद्धिविनायक गणेश समिति के पंडाल में विराजमान हुए गणपति बप्पा

Siddhivinayak Ganesh Samiti Kharora Ganesh Utsav Ganpati Sthapna

खरोरा, 27 अगस्त 2025 – खरोरा (Kharora) में गणेश उत्सव की शुरुआत आज दोपहर 1 बजे पूजा-आरती के साथ हुई। सिद्धिविनायक गणेश समिति के पंडाल में गणपति बप्पा विधि-विधान से विराजमान हुए।

इस शुभ अवसर पर समिति के सम्मानित सदस्य त्रिशांक देवांगन, श्रीमती देविका देवांगन और अन्य सदस्यों की विशेष उपस्थिति में पूजा और आरती की गई। इस दौरान पूरा पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ के गगनचुंबी जयकारों से गूंज उठा।

गणेश जी के विराजमान होने के साथ ही खरोरा में दस दिवसीय गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) का शुभारंभ हो गया है। आने वाले दिनों में यहां विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।