रायपुर, 25 अगस्त 2025 – छत्तीसगढ़ की सभी सरकारी शराब (CG Excise) दुकानों में जल्द ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की जाएगी। आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज विभाग की समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराब दुकानों में शत-प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
अवैध शराब पर होगी सख्त कार्रवाई:
मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अवैध शराब और मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर मुख्यालय से 24 घंटे निगरानी की जाए। इसके साथ ही, अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी जांच चौकियों पर भी सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में होटलों, ढाबों और फॉर्म हाउसों में अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया। आबकारी मंत्री ने अधिकारियों को फॉर्म हाउसों में होने वाली शराब पार्टियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति, लाइसेंस व्यवस्था और बार-क्लबों की जानकारी भी ली गई। बैठक में आबकारी विभाग के विशेष सचिव श्री देवेन्द्र कुमार भारद्वाज, सचिव श्रीमती आर. शंगीता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन