तिल्दा, 11 अगस्त 2025: हाल ही में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव में विभिन्न विधाओं में विजेताओं की घोषणा की गई है। इस प्रतियोगिता में पीएम श्री प्रियदर्शनी स्कूल नेवरा और हेल्पिंग हैंड स्कूल खरोरा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिन्होंने कई श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल किया।

विजेताओं की सूची:
- संगीत (गायन एकल): न्याशा साहू (पीएम श्री प्रियदर्शनी स्कूल नेवरा)
- गायन समूह: हेल्पिंग हैंड स्कूल खरोरा
- संगीत (ताल) वादन समूह (लोक): सुयश और उनके साथी (हेल्पिंग हैंड स्कूल खरोरा)
- नृत्य एकल (शास्त्रीय): चंचल रिजवानी (पीएम श्री प्रियदर्शनी स्कूल नेवरा)
- नृत्य सामूहिक (लोक/जनजातीय): हीना और उनके साथी (बीएबी नेवरा)
- दृश्यकला एकल (चित्रकला/चित्रकारी/मुद्रण/व्यंग्य चित्र): अर्चिता निषाद (पीएम श्री प्रियदर्शनी स्कूल नेवरा)
- दृश्यकला (त्रिआयामी मूर्तिकला): ईशा वर्मा (पीएम श्री प्रियदर्शनी स्कूल नेवरा)
- पारंपरिक कहानी वाचन (समूह): मयंक बघेल और गवेश चौबे
आपको बता दें कि इन विजेताओं को अब जिला स्तरीय कला उत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

संबंधित समाचार
BREAKING: बाना धान मंडी के पास भीषण सड़क हादसा; कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
खरोरा में तीन दिवसीय संत समागम मेला: गुरु गद्दी पूजा और पद्मश्री उषा बारले की भजन प्रस्तुति होगी खास
खरोरा का गौरव: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी ने गायक कृष्ण कुमार मानिकपुरी को किया सम्मानित