खरोरा, 08 अगस्त 2025: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और जिला निर्देशों के तहत आज खरोरा मंडल की पहली कार्यकारिणी की बैठक और कार्यशाला संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी ‘हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा’ और ‘मोर तिरंगा, मोर अभिमान’ अभियान की रणनीति तैयार करना था।

बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, मंडल प्रभारी श्री राजेंद्र वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. गुलाब सिंह टिकरिहा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना वर्मा और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर हर घर को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया। इसका उद्देश्य देश प्रेम की भावना को मजबूत करना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी घर तिरंगा लगाने से न छूटे।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अनिल सोनी, उपाध्यक्ष श्री सुमित सेन, मंडल महामंत्री श्री घनश्याम चंद्राकर और श्री दुलेश साहू समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित समाचार
BREAKING: बाना धान मंडी के पास भीषण सड़क हादसा; कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
खरोरा में तीन दिवसीय संत समागम मेला: गुरु गद्दी पूजा और पद्मश्री उषा बारले की भजन प्रस्तुति होगी खास
खरोरा का गौरव: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी ने गायक कृष्ण कुमार मानिकपुरी को किया सम्मानित