रायपुर, 03 अगस्त 2025: सावन मास के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुढ़ियारी के मारूति मंगलम भवन से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों शिवभक्तों ने जलाभिषेक के लिए पदयात्रा की। उन्होंने इस आयोजन को छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन की कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है, जहां श्रद्धालु भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं।
श्री साय ने कहा कि रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व गहरा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का अनूठा संगम है। कांवड़ यात्रा जैसे आयोजन न केवल हमारी परंपरा को सहेजते हैं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का भी संदेश देते हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण और रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन