रायपुर में 27 जुलाई 2025 को प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का ऐतिहासिक शपथग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन सतनामी समाज की एकजुटता और प्रगति का प्रतीक बना, जिसमें राज्य और नौ अन्य राज्यों के प्रमुख, छत्तीसगढ़ के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत दास जी, जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक पुन्नू लाल मोहले, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा (अहिवाड़ा), श्रीमती उत्तरी जांगड़े (सारंगढ़), श्रीमती कविता प्राण लहरे (बिलाईगढ़), श्रीमती शेषराज हरवंश (पामगढ़), पूर्व सांसद भूषण जांगड़े और गोविंद मिरी, डॉ. सनम जांगड़े, वेदराम मनहरे, दुर्गा माहेश्वर उपस्थित रहे।
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री के द्वारा शपथ दिलाया गया, जिनमें प्रमुख रूप से एल. एल. कोशले, सरजू प्रसाद घुलहरे, रेशम लाल धृतलहरे, डॉ. दिनेश लाल जांगड़े, श्रीमती सुशीला सोनवानी, मोहन बंजारे, श्याम जी तांडे, दिनेश बंजारे, लक्ष्मीकांत कोसरिया, राजमहंत पी.एल. कोसरिया, एस. आर. बंजारे, गुलाब दास टंडन, श्रीमती निशा ओगरे, श्रीमती द्रौपती जोशी, श्रीमती रजनी डांडे, नोहर सिंह, डमरू प्रसाद मनहर, याद राम हिरवानी, रविन्द्र कुमार अजगल्ले, गणेश प्रसाद बघेल, श्याम लाल सितारे, भुवन दास जांगड़े, विजय टंडन, संतू बांधे, सत्येन्द्र खुटे, सुश्री अंजली बरमाल (महिला प्रकोष्ठ) और प्रदीप श्रृंगी (युवा प्रकोष्ठ) शामिल थे।
इन प्रमुख राजनेताओं के अलावा, छत्तीसगढ़ सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष यादव जी, छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, मनवा क्षत्रीय कुर्मी समाज सहित विभिन्न सर्व आदिवासी समाजों और अन्य छत्तीसगढ़ी समाज के प्रमुखों, प्रतिनिधियों की भी गौरवशाली उपस्थिति रही, जिन्होंने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इनके अतिरिक्त, नौ राज्यों से आए विशेष मेहमानों और सतनामी समाज के प्रमुखों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें असम राज्य से मदन बंजारे, राजकुमार सतनामी और सोहन सतनामी, महाराष्ट्र मुंबई से श्री एच.आर. पाटले जी और रोशन बंजारे, उत्तर प्रदेश गोपालगंज से बाबा कमलेश दास जी (अध्यक्ष, श्री कोटवा धाम सतनाम आश्रम), महंत श्याम दास दरिया, नई दिल्ली से घनश्याम आगरे, ओडिशा से ज्योति लाल बंजारे, पश्चिम बंगाल के खड़कपुर से सूरज जोशी और मध्य प्रदेश के भोपाल से किशन बंजारे समाज प्रमुख शामिल थे। इन गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया।
इस अवसर पर, बलौदाबाजार मामले सहित समाज की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से रखा गया।
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं:
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सतनामी समाज के हित में कई बड़ी घोषणाएं कीं, जिनमें शामिल हैं:
- राजधानी रायपुर में सतनामी समाज के 1 करोड़ रुपए के बहुउद्देशीय भवन के लिए स्वीकृति।
- सतनाम धर्मशाला मड़वा के अधूरे भवन निर्माण लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति।
- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को 5-5 हजार रुपए की स्वेच्छा अनुदान राशि।
- राजधानी रायपुर में समाज के लिए जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा।
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के सह सचिव दिनेश कुमार बंजारे ने इन घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। इस आयोजन को समाज की प्रगति और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जय सतनाम!

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन