केसला, खरोरा, 24 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के प्रथम पारंपरिक त्योहार हरेली तिहार के पावन अवसर पर मंडी क्रिकेट मैदान में बहुप्रतीक्षित केसला प्रीमियर लीग (KPL) टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय टूर्नामेंट में केसला की ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसका मुख्य आकर्षण केसला V/S केसला मैच था।


KPL टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच के लिए यूडी-11 (UD-11) और ललित-11 (Lalit-11) टीमें चयनित हुईं। यह फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के बेहतर फील्डिंग और बैटिंग ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। मैच में रस्साकशी की स्थिति बनी हुई थी। यूडी-11 ने ललित-11 को जीत के लिए 83 रनों का लक्ष्य दिया, और ललित-11 ने इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा कर फाइनल मैच जीत लिया और टूर्नामेंट का चैंपियन बन गया।

पुरस्कार वितरण और सम्मान:
KPL टूर्नामेंट में ललित-11 के कप्तान ललित साहु को बेस्ट बैट्समैन चुना गया। दूसरे स्थान पर रही यूडी-11 के होरी देवांगन को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच ललित-11 के खिलाड़ी बेनटेन को चुना गया। वहीं, बेस्ट फील्डिंग के लिए उमेश उर्फ रावण को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
टूर्नामेंट में विजेताओं को निम्नलिखित पुरस्कार दिए गए:
- प्रथम पुरस्कार: ₹13,000/- ललित-11 को (श्री मया वंशे, सरपंच ग्राम पंचायत केसला द्वारा)।
- द्वितीय पुरस्कार: ₹8,000/- यूडी-11 को (लोमस देवांगन, उपसरपंच ग्राम पंचायत केसला द्वारा)।
- तृतीय पुरस्कार: ₹3,000/- धर्मेंद्र-11 को (श्रीमती सरोज मुकेश भारद्वाज, जनपद सदस्य प्रतिनिधि तिल्दा नेवरा द्वारा)।
- मैन ऑफ द सीरीज: ₹2,100/- व कप (राधेलाल छत्री, मकान ठेकेदार द्वारा)।
- मैन ऑफ द मैच: ₹1,100/- व कप (आयोजन समिति के तरफ से)।
मैच के समापन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मया वंशे (सरपंच केसला), उप-सरपंच लोमस देवांगन, मुकेश भारद्वाज (जनपद सदस्य प्रतिनिधि तिल्दा नेवरा), पूर्व सरपंच विनोद देवांगन, केसला पंचायत के सचिव बलराम बंजारे और गांव के सम्मानित प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। आयोजन समिति ने मंच पर आसीन सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

यह सफल आयोजन हरेली त्योहार के उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में भी सहायक रहा।

संबंधित समाचार
BREAKING: बाना धान मंडी के पास भीषण सड़क हादसा; कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
खरोरा में तीन दिवसीय संत समागम मेला: गुरु गद्दी पूजा और पद्मश्री उषा बारले की भजन प्रस्तुति होगी खास
खरोरा का गौरव: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी ने गायक कृष्ण कुमार मानिकपुरी को किया सम्मानित