छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं दूरद्रष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की 125वीं जयंती के अवसर पर डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 19 जुलाई 2025, शनिवार को राजधानी रायपुर में दो सत्रों में आयोजित होगा।
समाज द्वारा आयोजित इस विशेष समारोह में न केवल डॉ. बघेल जी की विचारधारा और योगदान को स्मरण किया जाएगा, बल्कि अन्य महान समाजसेवियों जैसे पं. शिवाजीनाथ महाराज, सरदार वल्लभभाई पटेल, स्वामी आत्मानंद, बलिदानी वीर कुंवर सिंह कुर्मी, दानवीर तुलाराम परसानीहा और स्व. अनंतराम बर्हिंछा की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि इसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ का यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकजुटता का प्रतीक बनने जा रहा है।
कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नानुसार है –
प्रथम सत्र:
समय: प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक
स्थान: डॉ. खूबचंद बघेल व्यवसायिक परिसर, फूल चौक, रायपुर
विवरण: डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह 2025
द्वितीय सत्र समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक
स्थान: स्व. अनंतराम बर्हिंछा बहुउद्देश्यीय भवन, नरदहा
विवरण: सामाजिक महापुरुषों की प्रतिमा अनावरण एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भर से समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन समाज के इतिहास, मूल्यों और समर्पण भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
विनीत:
खोड़ेस राम कश्यप (केन्द्रीय अध्यक्ष)
एवं समस्त केंद्रीय पदाधिकारीगण, प्रकोष्ठ प्रमुखगण, कार्यकारिणी सदस्यगण,
तथा समस्त जिला एवं तहसील इकाई – छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज
उक्त जानकारी मोतीलाल वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने जानकारी दिया।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन