रायपुर: प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले के नेतृत्व में समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ और सतनाम संदेश पत्रिका भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. रमन सिंह को 27 जुलाई, रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह और समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यह सम्मान समारोह उन छात्र-छात्राओं के लिए है जिन्होंने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति के लिए सहमति प्रदान की। समाज के प्रमुखों ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोसले, श्याम नारंग (जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण बीजेपी), उपाध्यक्ष दिनेश लाल जांगड़े, महिला उपाध्यक्ष सुशीला सोनवानी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अंजलि बरमल, रजनी डांडे, चतुर्वेदी जी, कृष्णा कोशले, रमेश बंजारे, पन्ना लाल नवरंगे सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन