खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

छत्तीसगढ़: 15 जुलाई 2025 के प्रमुख समाचार, मुख्यमंत्री के बयानों से लेकर जिला स्तरीय गतिविधियों तक

breaking news scaled e1753463405727

आज 15 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य में राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक और विकास के विभिन्न मोर्चों पर कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम और घोषणाएं सामने आईं। राजधानी रायपुर से लेकर दूर-दराज के जिलों तक, ये रहीं दिन भर की प्रमुख सुर्खियां:

रायपुर से प्रमुख समाचार:

  • मुख्यमंत्री श्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौजन्य भेंट।
  • बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय।
  • ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण- मुख्यमंत्री श्री साय।
  • रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ अंतर्गत रायपुर से विशेष ट्रेन हुई रवाना।
  • देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई।
  • राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट: प्रयास विद्यालय, नालंदा परिसर सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए जताया आभार।
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट।
  • शिक्षा में सहभागिता को बढ़ावा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू होगा पालक-शिक्षक संवाद अभियान।
  • विधानसभा में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ 16 जुलाई को।
  • राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में की पहल।
  • राज्यपाल श्री डेका ने अंतरिक्ष से लौटने पर श्री शुक्ला को दी बधाई।
  • राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट।
  • आस्था ने पार किया संकल्प का लक्ष्य: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ से 22,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या दर्शन।
  • सहभागिता और संवेदनशीलता के साथ विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए करें कार्य: मंत्री श्री रामविचार नेताम।
  • महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी को मिली आर्थिक संबलता।
  • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का 16 एवं 17 जुलाई को नई दिल्ली दौरा।
  • जशपुर एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना से स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिली रोजगार।
  • ‘स्कूटी दीदी’ बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सराहा एनु का जज़्बा।
  • रेत खनन में पारदर्शिता, पर्यावरण संरक्षण और अवैध उत्खनन पर सख्ती शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
  • राज्य में भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर दिया ज़ोर।
  • स्वच्छता से स्वावलंबन की मिसाल : राजकुमार की कहानी बनी ग्रामीण विकास का प्रेरणास्रोत।
  • पीएम सूर्यघर योजना बनी आमजन के लिए वरदान: स्वाति यादव का बिजली बिल हुआ शून्य।
  • कोरबा जिले में डीएमएफ से 52 करोड़ से अधिक की लागत से 481 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को मंजूरी।
  • प्रदेश में अब तक 378.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज।

राजनांदगांव से प्रमुख समाचार:

  • खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार के अधिकारियों ने किया आकांक्षी जिला राजनांदगांव का निरीक्षण।
  • सोसायटी में धान बेचने के लिए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन अनिवार्य।
  • राजनांदगांव जिला सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनने पर राज्य में प्रथम स्थान पर।
  • प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से नागरिकों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की जरूरत : जिला पंचायत सीईओ।
  • नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 – प्रतिभूति राशि वापस करने की कार्रवाई प्रत्येक मंगलवार को।
  • ग्राम गठुला में रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति।
  • नक्सल हमले में शहीद जवानों की याद में पूर्व सैनिकों ने किया रक्तदान।
  • सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी जनसामान्य की समस्याएं।

बलौदाबाजार से प्रमुख समाचार:

  • आदिवासी विकास विभाग द्वारा नहीं की गई वाटर जग की खरीदी, सोशल मीडिया में प्रसारित सामग्री भ्रामक।
  • सोसायटी में धान बेचने के लिए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन अनिवार्य।

बालोद से प्रमुख समाचार:

  • जिले में 20 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा।
  • जनदर्शन में बुजुर्ग बालाराम को मिला श्रवण यंत्र और दिव्यांग महेन्द्र कुमार को मिला व्हील चेयर।
  • जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 16 जुलाई को।
  • जिले में अच्छी बारिश से फसलों की स्थिति में सुधार।
  • जनदर्शन में बुजुर्ग बालाराम को मिला श्रवण यंत्र और दिव्यांग महेन्द्र कुमार को मिला व्हील चेयर।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ से प्रमुख समाचार:

  • कलेक्टर जनदर्शन में डॉ कन्नौजे के निर्देश पर तुरंत प्रदान किया गया जन्म प्रमाण पत्र।
  • कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने आपदा और सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिजनों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।
  • संयुक्त टीम ने छिंद, सरिया और बेलटिकरी के राइस मिल से धान चावल किया जप्त।
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु रजिस्टर्ड डाक से 23 जुलाई तक भटगांव में आवेदन आमंत्रित।
  • डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित।
  • कृषक उन्नति योजना से किसान प्राप्त कर सकते हैं आदान सहायता राशि।

बेमेतरा से प्रमुख समाचार:

  • कृषि महाविद्यालय ढोलिया में मनाया गया विश्व युवा कौशल दिवस।
  • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक संपन्न।
  • बेमेतरा में सड़क सुरक्षा, नशा नियंत्रण और पशु क्रूरता पर समन्वय बैठक संपन्न।
  • कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें अधिकारी-कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा।
  • छात्रवृत्ति भुगतान हेतु आधार सीडिंग व बैंक खाता अपडेट आवश्यक, 7 दिवस के भीतर करें त्रुटि सुधार।
  • प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 15 से 18 जुलाई तक गुढियारी रायपुर में आयोजित होगी।
  • बाढ़ आपदा से निपटने जिला प्रशासन तैयार, 17 जुलाई को शिवनाथ नदी, अमोरा घाट पर आयोजित होगी मॉकड्रिल।
  • खरीफ सीजन 2025 में उर्वरक वितरण पर कलेक्टर सख्त – जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष गठित।
  • कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं।

बलरामपुर से प्रमुख समाचार:

  • कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं।
  • आईटीआई कॉलेज में प्रवेश हेतु 16 से 23 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन।
  • हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 16 से 18 जुलाई तक शिविर आयोजित।
  • जिले में अब तक 598.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज।
  • सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न।
  • प्रधानमंत्री आवास, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में प्रगति लाने दिए निर्देश।

महासमुंद से प्रमुख समाचार:

  • पशु सखियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने दिया गया प्रशिक्षण।
  • कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं।
  • जिले की समितियों में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण।
  • समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, विकास कार्यों में गति लाने पर जोर।
  • एक दिवसीय बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न।
  • जिले में अब तक 346.3 मिलीमीटर औसत वर्षा।

उत्तर बस्तर कांकेर से प्रमुख समाचार:

  • पॉलिटेक्निक में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित।
  • स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक।
  • ई-ऑफिस का क्रियान्वयन शीघ्रता से करें सभी अधिकारी : कलेक्टर श्री क्षीरसागर।

दंतेवाड़ा से प्रमुख समाचार:

  • बचेली परियोजना क्षेत्र में सहायिकाओं के 03 पदों आवेदन आमंत्रित।
  • उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित।
  • साप्ताहिक समय-सीमा की हुई बैठक।

गौरेला पेंड्रा मरवाही से प्रमुख समाचार:

  • आईटीआई में प्रवेश का सुनहरा अवसर : रजिस्ट्रेशन के लिए 16 से 23 जुलाई तक खुला रहेगा पोर्टल।
  • ई-ऑफिस क्रियान्वयन, खाद-बीज उठाव, किसान पंजीयन, जल संचयन आदि कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश।
  • जनदर्शन में मांगों, समस्याओं, शिकायतों से संबंधित 24 आवेदन प्राप्त हुए।

एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) से प्रमुख समाचार:

  • अपर कलेक्टर ने आमजनों की सुनी समस्याएं, गंभीरतापूर्वक निराकरण के दिए निर्देश।

जगदलपुर से प्रमुख समाचार:

  • किसानों को डीएपी उर्वरक के स्थान पर नैनो डीएपी उपयोग करने की सलाह।
  • शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु शिक्षक उपयोग करें विनोबा एप्प-सीईओ श्री जैन।

अम्बिकापुर से प्रमुख समाचार:

  • कलेक्टर ने खाद-बीज वितरण केंद्रों और सहकारी बैंक का किया औचक निरीक्षण।
  • कलेक्टर ने किया घंघरी एवं सूर धान संग्रहण केंद्रों का औचक निरीक्षण।
  • रोजगार पंजीयन हेतु दिशा- निर्देश जारी, ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं आवेदन।

धमतरी से प्रमुख समाचार:

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक सम्पन्न।
  • वनांचल क्षेत्र के युवाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय फिजिकल एवं मेडिकल प्रशिक्षण शिविर संपन्न।
  • धमतरी में युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट का मौका।

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी से प्रमुख समाचार:

  • सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं की बनाए सूची, सुविधाए करें सुनिश्चित-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति।
  • छत्तीसगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं।