10वीं 12वीं बोर्ड में 90%व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान समारोह।
रायपुर: प्रगतिशील छग सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री निवास में माननीय विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मिलकर शपथग्रहण समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किए माननीय मुख्यमंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार कर 27 जुलाई को समय देने सहमति प्रदान किए।

प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले ने सभी का परिचय कराया।इस अवसर पर सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, वेदराम मनहरे, प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले, उपाध्यक्ष डॉ दिनेश लाल जांगड़े, महासचिव मोहन बंजारे, कोषाध्यक्ष श्याम जी टांडे, संरक्षक एच एल रात्रे, चतुर्वेदी जी, अशोक बंजारे महासचिव युवा प्रकोष्ठ, संकुल समन्वयक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम राय, नीलकमल आजाद, कृष्ण कोशले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम में देशभर से समाज प्रमुख एवं विभिन्न समाजिक संगठनों के मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों एवं सर्व समाज के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जायेगा।
साइंस कालेज रायपुर दिनदयाल आडिटोरियम, 27 जुलाई रविवार दोपहर 12बजे

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन